Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ये हैं भारत के 10 सबसे असुरक्षित राज्य

Advertiesment
Indian State
देश में पहली बार जेंडर वलनरेबिलिटी इंडेक्स (जीवीआई) जारी किया गया है। इस इंडेक्स में महिलाओं की सुरक्षा के लिए चार मानक, शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी और हिंसा के खिलाफ रक्षा पर बात की गयी है।
 
1. मेघालय
जनजाति बहुल मेघालय को भी इस स्केल पर 0.50 अंक दिए गए हैं।
 
2. राजस्थान
सूची में राजस्थान को 0.497 अंक दिये गये हैं। राज्य के ग्रामीण इलाकों में अब भी तमाम रूढ़िवादी प्रथाएं लागू हैं।
 
3. असम
असम और ओडिशा के अंकों में कोई खास अंतर नहीं है लेकिन असम तब भी ओडिशा से बेहतर माना गया है।
 
4. ओडिशा
तटवर्ती राज्य ओडिशा में भी हालात बहुत बेहतर नहीं है। इसे 0.479 अंक मिले हैं।
 
5. मध्य प्रदेश
बीमारु राज्य की श्रेणी में रहने वाले मध्य प्रदेश को इस सर्वे में 0.463 अंक दिए गए हैं।
 
6. अरुणाचल प्रदेश
पड़ोसी देश चीन के साथ सीमा साझा करने वाला अरुणाचल भी 0.450 अंकों के साथ सूची में नीचे से पांचवें स्थान पर है।
 
7. झारखंड
संसाधन संपन्न झारखंड महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। इसे महज 0.44 अंक मिले हैं।
 
8. उत्तरप्रदेश
देश की सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश को 0.433 अंक मिले हैं।
 
9. दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी का सूची में नीचे से दूसरा स्थान है। इसे 0.430 अंक मिले हैं।
 
10. बिहार
सूची में सबसे नीचे हैं बिहार। 0 से 1 की स्केल पर बिहार को 0.41 अंक मिले हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत के साथ कैसा सहयोग चाहता है चीन?




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi