Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जर्मनी में पुरुष साल में कितनी बार बाल कटाते हैं?

Advertiesment
German male
जर्मनी में पुरूष कब शादी करते हैं, कितने बच्चे चाहते हैं या फिर साल में नाई के पास कितनी बार बाल कटाने जाते हैं और उस पर कितना पैसा खर्च करते हैं। चलिए जानते हैं इन्हीं सब सवालों के जवाब।
 
स्टाइल
जर्मन पुरूष साल में औसतन 8,1 बार बाल कटाने जाते हैं। और इस पर एक साल में औसतन 157 यूरो का खर्च आता है। रुपये में लगभग 12.6 हजार।
 
शादी कब?
जर्मन पुरूष औसतन 34 साल की उम्र में शादी करते हैं। वैसे कई लोग बिना शादी भी लंबे समय तक अपने पार्टनर के साथ रहते हैं।
 
बच्चे की चाहत
जर्मनी यूरोप में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है जहां आठ करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं। बच्चों को लेकर जर्मन पुरुषों की इच्छा का औसत देखें तो यह 1,59 है।
 
स्वछंद सेक्स
एक सर्वे के मुताबिक 17 से 32 फीसदी जर्मन पुरूषों ने अपने मौजूदा रिलेशनशिप से अलग सेक्स की बात कबूली है।
 
सेल्फी का क्रेज
25 साल के 79 फीसदी पुरुष सोशल मीडिया पर नियमित रूप से सेल्फी पोस्ट करते हैं।
 
पुरूष डॉक्टर
जर्मनी में बात पुरुष डॉक्टरों की हो तो उनकी संख्या 2.09 लाख के आसपास है।
 
काम पर मौत
2015 में काम के दौरान हुए हादसों में 292 जर्मन पुरुषों की मौत हुई।
 
बहुत सारा सामान
36 प्रतिशत जर्मन पुरुष छुट्टियों पर जाते हैं तो अपने साथ बहुत सारा सामान ले कर जाते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डिस्को बार, शराब और साइकिल चलाती औरतों वाला लाहौर