ganesh chaturthi

अब कम हो रहा है फेसबुक का इस्तेमाल

Webdunia
शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (11:59 IST)
फेसबुक को लेकर अब इंटरनेट यूजर्स का मोह घट रहा है। फेसबुक के मुताबिक लोग अब अपना कम समय इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिता रहे हैं। कंपनी के मुताबिक वह इससे चिंतित नहीं है और ना ही उनके मुनाफे में कोई कमी आई है।
 
फेसबुक के मुताबिक कंपनी के मुनाफे में पिछले तीन महीनों में 20 फीसदी की बढ़त हुई है। साथ ही इसके विज्ञापन से होने वाली कमाई में भी बढ़ोतरी हुई है और सोशल मीडिया साइट के एक्टिव यूजर्स में भी इजाफा हुआ है। फेसबुक ने मुनाफे की घोषणा के बीच यह भी बताया कि कंपनी के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि अमेरिका और कनाडा में इसके इस्तेमाल में कमी आई है। साथ ही दुनिया भर में भी लोगों ने सोशल मीडिया साइट पर अब तक बिताए जा रहे अपने वक्त में कटौती की है।
 
हालांकि कंपनी ने अपने निवेशकों को भरोसा दिलाया है कि इस्तेमाल घटने के बावजूद फेसबुक के लाभ पर कोई असर नहीं होगा। कंपनी ने कहा, "अगर फेसबुक द्वारा किए जा रहे बदलाव अच्छे हैं और इसके चलते लोगों के इस्तेमाल में कमी भी आ रही है तब भी ये भविष्य के लिए अच्छे हैं। क्योंकि छोटी अवधि के नुकसान कंपनी की सेहत पर बहुत असर नहीं डालेंगे।"
 
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जकरबर्ग ने कहा, "साल 2017 फेसबुक के लिए बेहत ही मजबूत साल जरूर रहा लेकिन वह आसान नहीं था।" उन्होंने कहा साल 2018 में कंपनी का मुख्य जोर इस पर रहेगा कि यह सिर्फ मनोरंजन का साधन बन कर न रह जाए बल्कि समाज और लोगों की भलाई में अपना योगदान दे।
 
फेसबुक ने हाल में ही दोस्तों, परिजनों की पोस्ट को तवज्जो दिए जाने की नई नीति अपनाई थी जिसकी काफी आलोचना हुई थी। इसके बचाव में जकरबर्ग ने कहा कि अगर फेसबुक के जरिए लोगों के आपसी रिश्ते मजबूत होते हैं और वे आपस में जुड़े रहते हैं तो वह कंपनी के लिए ज्यादा अच्छा होगा। 
 
कंपनी की एक अधिकारी ने कहा कि अगर यूजर्स फेसबुक के जरिए अपने दोस्तों और परिजनों से जुड़े रहेंगे तो कंपनी के पास मुनाफा कमाने का ज्यादा मौका होगा। हाल में ही कंपनी ने बिटकॉइन बाइनरी और ऐसे ही अन्य प्रोडक्ट का प्रचार करने वाले विज्ञापनों को अपने प्लेटफॉर्म पर बैन किया है।
 
एए/एनआर (एएफपी, रॉयटर्स)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

समाचार

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

अगला लेख