Publish Date: Thu, 02 Feb 2017 (13:02 IST)
Updated Date: Thu, 02 Feb 2017 (14:05 IST)
यह संदूक नहीं एक रोबोट है. इसका नाम है गीटा. यह सामान लाने ले जाने वाला रोबोट है और इसे पकड़ना नहीं पड़ता। इसे उठाना नहीं पड़ता यह आपके पीछे पीछे चलता है। इसमें 18 किलो वजन डाला जा सकता है।
इतालवी कंपनी की बोस्टन स्थित फास्ट फॉरवर्ड आर एंड डी लैब ने यह रोबोट बनाया है। नीले रंग का यह गेंद जैसा सा रोबोट 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की अधिकतम रफ्तार से चल सकता है। यह 26 इंच चौड़ा है और पीछे पीछे चलता है। इसमें साइकल जैसे टायर लगे हैं और मोड़ भी बहुत आराम से काट सकते हैं।