लार के बिना गेंद को चमकाने का तरीका ढूंढ लेंगे : क्रिस वोक्स

Webdunia
शनिवार, 23 मई 2020 (17:19 IST)
लंदन। इंग्लैंड के हरफनमौला क्रिस वोक्स का मानना है कि गेंदों पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाना कोई मुद्दा नहीं होगा क्योंकि गेंदबाज गेंद को चमकाने के अन्य तरीके ढूंढ लेंगे। 
 
वोक्स का मानना है कि गेंद पर लार लगाना एक आदत है और क्रिकेट के फिर से शुरू होने पर इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ अभ्यास करना होगा। वोक्स ने विजडन से कहा, ‘अब आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप गेंद को चमकाने के लिए यह (लार का इस्तेमाल) सब नहीं कर सकते।’ उन्होंने कहा कि गेंद पर लार के इस्तेमाल के बिना गेंदबाजों का काम कठिन हो जाएगा।
 
उन्होंने कहा, ‘मुझे गलत मत समझो, आप लार और पसीने के बिना भी गेंद को चमका सकते हैं लेकिन इससे वैसा प्रभाव नहीं पड़ेगा। आपको पैंट पर गेंद को रगड़ने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी।’ वोक्स ने कहा, ‘हमें गेंद को चमकाने का तरीका मिलेगा, शायद उसके लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़े। मुझे यकीन है कि हम गेंद को चमकाने का नया तरीका ढूंढ लेंगे।’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख