Hanuman Chalisa

आईसीसी पुरस्कारों में ऋषभ पंत साल के उभरते हुए क्रिकेटर घोषित

Webdunia
मंगलवार, 22 जनवरी 2019 (15:08 IST)
दुबई। भारत के तेजी से उभरते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को वर्ष के उदीयमान क्रिकेटर के पुरस्कार के लिए चुना।


आईसीसी के सालाना पुरस्कारों में इक्कीस साल के पंत का चयन वोटिंग अकादमी ने किया। उन्हें अपने पदार्पण वर्ष (2018) में शानदार प्रदर्शन का पुरस्कार मिला। पंत इस दौरान इंग्लैंड में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने।

इसके साथ ही उन्होंने दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में विकेट के पीछे 11 कैच लपककर रिकॉर्ड की बराबरी की। वे ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज भी बने।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख