विराट कोहली PETA इंडिया के 'पर्सन ऑफ द ईयर' चुने गए

Webdunia
बुधवार, 20 नवंबर 2019 (15:03 IST)
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) ने वर्ष 2019 की शख्सियत चुना है।
 
पेटा इंडिया ने एक बयान में कहा कि कोहली ने जानवरों के साथ बेहतर बर्ताव के लिए कई प्रयास किए हैं। उन्होंने आमेर किले में सवारी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हाथी मालती को भी छोड़ने के लिए पेटा इंडिया की ओर से अधिकारियों को पत्र लिखा था। इस हाथी को 8 व्यक्तियों ने बुरी तरह पीटा था।
 
ALSO READ: इंदौर टेस्ट मैच में भारतीय टीम का गेंदबाजी आक्रमण सपने जैसा लगा : विराट कोहली
 
कोहली बेंगलुरू में जानवरों के एक आश्रय में घायल कुत्तों से भी मिलने गए। उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की कि जानवरों को खरीदने की बजाय उन्हें गोद लें।
 
ALSO READ: Indore Test : इंदौर में विराट कोहली ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड
 
पेटा इंडिया के निदेशक (सेलिब्रिटी और पब्लिक रिलेशंस) सचिन बांगेरा ने कहा कि विराट कोहली जानवरों के अधिकारों के लिए काफी काम कर रहे हैं। हम सभी से उनसे प्रेरणा लेने की अपील करते हैं।
 
इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर, कोहली की पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, हेमा मालिनी, आर. माधवन भी यह सम्मान हासिल कर चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More