'टी-कप' विवाद पर विराट कोहली ने किया अनुष्का का बचाव, फारुख इंजीनियर को दिया जवाब

Webdunia
शनिवार, 30 नवंबर 2019 (20:55 IST)
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने पूर्व खिलाड़ी फारुख इंजीनियर के दावे पर चुप्पी तोड़ते हुए शनिवार को कहा कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आसान निशाना बनती हैं।

इंजीनियर ने हाल में 5 सदस्यीय चयन पैनल का मजाक करते हुए कहा था कि उन्होंने इनमें से एक को अनुष्का को इंग्लैंड में विश्व कप के दौरान चाय परोसते हुए देखा था। कोहली इन आरोपों से काफी हैरान थे और उन्होंने कहा कि अनुष्का का नाम इसमें घसीटना सही नहीं था।

कोहली ने इंडिया टुडे से कहा कि वे श्रीलंका के खिलाफ एक विश्व कप मैच के लिए आई थीं और फैमिली बॉक्स व चयनकर्ता बॉक्स अलग था और उस समय बॉक्स में कोई चयनकर्ता नहीं था। वे 2 दोस्तों के साथ आईं। जैसा कि मैंने कहा कि वे मशहूर हैं और जब लोग उनका नाम लेते हैं तो सभी का ध्यान इस पर जाता है। उन्होंने कहा कि जब आप चयनकर्ताओं के बारे में कुछ जिक्र करना चाहते तो ऐसा करो लेकिन अनुष्का का नाम इसमें क्यों घसीटो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख