Daily Horoscope
✕

कप्तान विराट का कमाल, 2018 में 2000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने

Webdunia
रविवार, 21 अक्टूबर 2018 (22:04 IST)
गुवाहाटी। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साल 2018 में तीनों फॉर्मेट में 2000 रन पूरे कर लिए हैं और इस साल वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

          
विराट ने विंडीज के खिलाफ रविवार को पहले वनडे में 140 रन की पारी खेलने के साथ यह उपलब्धि हासिल की। गुवाहाटी में यह वनडे देख रहे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने विराट को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विराट अपनी इस पारी के लिए 'मैन ऑफ द' मैच भी बने।
         
भारतीय कप्तान ने इस साल 10 टेस्ट में 4 शतकों की मदद से 1063, 10 वनडे में 4 शतकों की मदद से 889 और 7 ट्वंटी-20 मैचों में 146 रन बनाए हैं। विराट ने गुवाहाटी में अपने वनडे कॅरियर का 36वां शतक पूरा किया। उनके नाम 48 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

विराट का 36वां शतक केवल 88 गेंदों में बना। यही नहीं, विराट ने रोहित शर्मा (नाबाद 152) के साथ दूसरे विकेट की साझेदारी में 246 रन भी जोड़े, जिससे भारत की जीत आसान हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख