biodatamaker
✕

विराट कोहली ने अंडर 19 विश्व कप को किया याद, इस खिलाड़ी को बताया बेहतरीन...

Webdunia
बुधवार, 1 जनवरी 2020 (22:12 IST)
नई दिल्ली। अंडर 19 विश्व कप 2008 में भले ही भारतीय टीम और युवा विराट कोहली का बोलबाला रहा हो, लेकिन भारतीय कप्तान ने न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को उस टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी करार दिया। कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने विलियमसन की न्यूजीलैंड टीम को सेमीफाइनल में हराया था। उस टीम में रवींद्र जडेजा, ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी जैसे खिलाड़ी भी थे।

कोहली ने कहा, मुझे याद है जब केन के खिलाफ खेला था। वे टीम में सबसे अलग थे और उनका बल्लेबाजी कौशल भी सबसे जुदा था। उस समय केन के अलावा स्टीव स्मिथ भी अपनी टीम के लिए खेल रहे थे। उन्होंने कहा, आईसीसी अंडर 19 विश्व कप मेरे करियर का अहम पड़ाव था।

उन्होंने कहा, इससे हमें आगे बढने के लिए अच्छी नींव मिली। मेरे दिल और दिमाग में इसकी खास जगह है। कोहली जहां 2008 विश्व कप के सितारे थे, वहीं 2010 में बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जो रूट जैसे सितारे उभरे। स्टोक्स ने भारत के खिलाफ एक मैच में 88 गेंद में 6 छक्कों के साथ 100 रन बनाए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख