Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विजय शंकर चोट के कारण चतुष्कोणीय 'ए' सीरीज से बाहर

Advertiesment
Vijay Shankar
नई दिल्ली। तमिलनाडु के चोटिल ऑलराउंडर विजय शंकर चोट के कारण भारत 'ए' के लिए 17 अगस्त से शुरू हो रही आगामी चतुष्कोणीय 'ए' सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। इस टूर्नामेंट में भारत 'ए' और 'बी' टीमों के अलावा दक्षिण अफ्रीका 'ए' और ऑस्ट्रेलिया 'ए' की टीमें शामिल हैं। वे बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हैं और बेंगलुरु के एनसीए में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
 
बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा कि विजय शंकर इस चतुष्कोणीय सीरीज में भारत 'बी' टीम का हिस्सा थे। हालांकि सीनियर चयन समिति ने फैसला किया कि शंकर की जगह भारत 'बी' की टीम में किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शुभंकर और अनिर्बान 100वीं पीजीए चैंपियनशिप में कट से चूके