10 गेंद में 5 छक्के मारकर छा गए उमेश यादव, बना दिए 4 जबरदस्त रिकॉर्ड

Webdunia
रविवार, 20 अक्टूबर 2019 (20:16 IST)
रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में रविवार का दिन रोहित शर्मा और उमेश यादव के नाम रहा। रोहित ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जमाया तो उमेश यादव ने 10 गेंद में 5 छक्के जड़कर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया।
 
उमेश यादव ने 10 गेंदों में 31 रन बनाए। यह टेस्ट क्रिकेट में यह उनका अधिकतम स्कोर है। इस दौरान अपनी शानदार बल्लेबाजी से उन्होंने 4 जबरदस्त रिकॉर्ड्स भी अपने नाम दर्ज कर लिए।
 
रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद मैदान में आए उमेश यादव ने पहली 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाकर अपनी पारी की शुरुआत की। टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हुए पहली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जडऩे के मामले में उमेश ने सचिन की बराबरी कर ली है। यह रिकॉर्ड सबसे पहले फॉफी विलियम्स के नाम दर्ज था।
 
वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 30 या उससे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के धमाकेदार बल्लेबाज स्टीफन फ्लेमिंग के रिकॉर्ड को तोड़ा। फ्लेमिंग ने 1998 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में 11 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए थे।
 
उमेश यादव ने इस मैच में 310 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। यह 10 या उससे अधिक गेंदें खेलने के बाद टेस्ट इतिहास में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट है।
 
टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हुए पहली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़कर उमेश यादव ने मास्टर ब्लास्टर सचिन की बराबरी कर ली है। यह रिकॉर्ड सबसे पहले फॉफी विलियम्स के नाम दर्ज था।
चित्र सौजन्य : ट्विटर 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More