Hanuman Chalisa

एशेज श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया ने कमर कसी, पूर्व गेंदबाजी कोच कूली अनुबंधित

Webdunia
सोमवार, 25 मार्च 2019 (17:30 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाजी कोच ट्राय कूली को आगामी एशेज श्रृंखला के लिए टीम के साथ जोड़ा है। ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड की सरजमीं पर 18 साल में पहली बार एशेज श्रृंखला जीतने के लिए चुनौती पेश करेगा।
 
तस्मानिया के पूर्व मुख्य कोच और वेस्टर्न वॉरियर्स में राष्ट्रीय कोच जस्टिन लैंगर के सहायक एडम ग्रिफिथ इंग्लैंड में टीम के विश्व कप अभियान के दौरान गेंदबाजों के साथ काम करेंगे। इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाजी कोच डेविड सेकर के फरवरी में पद छोड़ने के बाद ये नियुक्तियां की गई हैं।
 
तस्मानिया के कूली ने 2005 में इंग्लैंड को उसकी सरजमीं पर एशेज खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वे हाल में भारत में एकदिवसीय श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया की जीत के दौरान टीम के गेंदबाजी कोच रहे और फिलहाल पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए टीम के साथ हैं।
 
विश्व कप 30 मई से शुरू होकर 14 जुलाई तक चलेगा जबकि 5 टेस्ट की एशेज श्रृंखला अगस्त और सितंबर में होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख