Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2015 में ये क्रिकेटर बंधे परिणय सूत्र में

Advertiesment
हमें फॉलो करें this Cricketer married in 2015
टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के लिए साल 2015 उनके बैचलर स्टेटस से जुदा होने का साल बना। इस साल कुछ खिलाड़ियों ने शादी कर चर्चाओं को खत्म किया, वहीं कुछ ने अचानक ही शादी कर चर्चाएं शुरू की।  टीम  इंडिया के इन चार खिलाड़ियों ने साल 2015 में शादी की ।
सुरेश रैना - प्रियंका चौधरी : साल 2015 में टीम इंडिया के इस क्रिकेटर ने अपनी शादी से आगाज किया।   वर्ल्ड कप खत्म हुआ ही था कि इंडियन टीम के मिडिल बैटिंग ऑर्डर में शामिल सुरेश रैना ने अपने बचपन की  दोस्त प्रियंका चौधरी के साथ तीन अप्रैल को शादी कर ली। शादी में टीम इंडिया के कप्तान से लेकर लगभग  सभी दिग्गज शामिल हुए। इसके अलावा न्यूज़ीलैंड के कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर  डायने भी मेहमान बने। 
 
सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी के परिवार एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे। ऐसा कहा गया कि प्रियंका के पिता गाजियाबाद में सुरेश रैना के स्पोर्ट्स टीचर थे। सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका नीदरलैंड्स के एक बैंक में आईटी प्रोफेशनल हैं। 
 
 
this Cricketer married in 2015
दिनेश कार्तिक - दीपिका पल्लिकल : साल 2015 में दिनेश कार्तिक ने दीपिका पल्लिकल से 18 अगस्त को  शादी की। दिनेश कार्तिक टीम इंडिया के लिए मार्च 2014 से नहीं खेले हैं। यही वह समय था जब दिनेश  कार्तिक ने दीपिका पल्लिकल के साथ सगाई की। दिनेश कार्तिक आईपीएल के एक मंहगे खिलाड़ी रहे हैं और  स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल के साथ उन्होंने चेन्नई में क्रिश्चियन तरीके से साधारण शादी की। दो दिन  बाद ही, इस जोडे ने फिर हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ शादी की। 
 
दीपिका पल्लिकल के साथ यह दिनेश कार्तिक की दूसरी शादी थी। इससे पहले वे अपनी बचपन की मित्र  निकिता के साथ शादी कर चुके थे। जब फरवरी 2013 में दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लिकल की मुलाकात  हुई, उनका अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका था। 
 
 
this Cricketer married in 2015
हरभजन सिंह - गीता बसरा : चाहे मैदान पर उनका जोरदार खेल हो या गीता बसरा के साथ रिश्ते में होने की बात, हरभजन सिंह पिछले कई सालों से चर्चाओं को हवा देते रहे। क्रिकेटर हरभजन और एक्ट्रेस गीता बसरा  कभी पूरी तरह से खुलकर सामने नहीं आए। साल 2015 के सितंबर में इस जोडे ने चुप्पी तोड़ दी। 29 अक्टूबर  को गीता बसरा और हरभजन सिंह ने शादी कर ली। 
 
यह साल हरभजन के लिए पर्सनल और प्रोफेशनल क्षेत्रों में खुशियां लेकर आया। जहां हरभजन को टेस्ट, एकदिवसीय और T20 टीमों में श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के खिलाफ लंबे अंतराल के बाद शामिल किया  गया वहीं अक्टूबर में हरभजन ने लंबे समय से मित्र रहीं एक्ट्रेस गीता बसरा के साथ शादी की। इस  हाईप्रोफाइल शादी में क्रिकेट और राजनीतिक जगत के बडे नाम शरीक हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस जोड़े  को आशीर्वाद देने पहुंचे।  
 
 
 
this Cricketer married in 2015
रोहित शर्मा - रितिका सजदेह : साल के अंतिम माह में टीम इंडिया के एक और सदस्य ने शादी की। रोहित  शर्मा और रितिका सजदेह की काफी समय पहले सगाई हो चुकी थी। रोहित शर्मा ने स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर  रितिका सजदेह के साथ मई में सगाई की और 13 दिसंबर को शादी कर ली। 
 
रोहित शर्मा और रितिका सजदेह एक दूसरे को पिछले छह सालों से जानते थे। रवि शास्त्री, सचिन उनकी पत्नी  अंजली तेंदुलकर, चेतेश्वर पुजारा, रविन्द्रा जडेजा, युवराज सिंह, सुरेश रैना और उमेश यादव इस शादी में  खासतौर पर शरीक हुए। सोनाक्षी सिन्हा, अमृता अरोड़ा और बॉबी देओल जैसे बॉलीवुड के खास चेहरे भी शादी  में शामेल हुए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi