Dhanteras
✕

बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगा न्यूजीलैंड

Webdunia
गुरुवार, 7 मार्च 2019 (16:41 IST)
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड की टीम बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट में जीत के साथ तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी। 
 
विकेट पर काफी घास है जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है और ऐसे में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। बांग्लादेश के कमजोर बल्लेबाजी क्रम को चोटों से भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। तमीम इकबाल के खेलने पर अनिश्चितता बनी हुई है जबकि मुशफिकुर रहीम के समय पर फिट होने की संभावना नहीं है। 
 
महमूदुल्लाह ने संकेत दिए हैं कि पहले टेस्ट में स्पिनर मेहदी हसन के महंगे साबित होने और पिच पर घास को देखते हुए वह टीम में बदलाव कर सकते हैं। 
 
दो साल पहले बांग्लादेश ने वेलिंगटन टेस्ट में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 595 रन बनाकर पारी घोषित करते हुए सभी को हैरान कर दिया था लेकिन टीम ने अंतत: यह मुकाबला सात विकेट से गंवा दिया था। 
 
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम बेहतरीन फार्म में हैं और मौजूदा घरेलू सत्र में 200 से अधिक के औसत से रन बनाने में सफल रहे हैं जिसमें श्रीलंका के खिलाफ वर्षा से प्रभावित वेलिंगटन टेस्ट में नाबाद 264 रन की पारी भी शामिल है। शुक्रवार सुबह भी बारिश की भविष्यवाणी की गई है लेकिन बाकी टेस्ट के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख