IndiavsSouth Africa : साउथ अफ्रीका पर 3-0 की क्लीन स्वीप के साथ ही टीम इंडिया ने बनाया 11 सीरीज लगातार जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019 (10:41 IST)
रांची। टीम इंडिया ने तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका को पारी और 202 रन से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। दिवाली से पहले टीम इंडिया ने क्रिकेट प्रशंसकों को दिवाली का तोहफा दिया है।
 
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया और विराट कोहली ने कई नए कीर्तिमान बनाए। टीम इंडिया ने घरेलू मैदान में लगातार 11 सीरीज जीतने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
 
साथ ही विराट कोहली 3-0 से 3 सीरीज जीतने वाले चौथे कप्तान बने। इसके साथ ही विराट ने सबसे ज्यादा 13 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
 
खेल के चौथे दिन टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ 2 विकेट की जरूरत थी और भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीकी पारी को समेटने में ज्यादा समय नहीं लिया।
 
टीम इंडिया ने महज 12 गेंदों में साउथ अफ्रीकी पारी के बचे हुए 2 विकेट ले लिए। शाहबाज नदीम ने दिन के अपने पहले ओवर की पांचवी गेंद पर डी ब्रुइन को ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट कराया।
 
इसके बाद उन्होंने लुंगी एन्गिडी को अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ साउथ अफ्रीकी पारी को समेट दिया। दक्षिण अफ्रीकी पारी 133 रन पर सिमटी और भारत ने पारी और 202 रनों से टेस्ट अपने नाम कर लिया।
(Photo courtesy: Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More