Publish Date: Tue, 22 Oct 2019 (09:44 IST)
Updated Date: Tue, 22 Oct 2019 (09:52 IST)
रांची। भारत ने इतिहास रचते हुए रांची टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 202 रन और 1 पारी से हरा दिया। भारत ने तीसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में 8 विकेट 132 रनों पर ही चटका दिए थे। भारत ने दक्षिण अफ्रीका का व्हाइटवॉश कर दिया। शाहबाज नदीम ने 2 विकेट लिए। भारत ने सीरीज 3-0 से जीत ली।
इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित की थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 162 रनों पर ढेर कर उसे फॉलोऑन दिया था। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका टीम संभल नहीं सकी और लगातार विकेट खोती रही।
webdunia
Publish Date: Tue, 22 Oct 2019 (09:44 IST)
Updated Date: Tue, 22 Oct 2019 (09:52 IST)