टीम इंडिया ने जेटली को दी श्रद्धांजलि, कोहली को याद आई 'वह' बात

Webdunia
शनिवार, 24 अगस्त 2019 (20:13 IST)
नार्थ साउंड। भारतीय क्रिकेट टीम ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और अनुभवी क्रिकेट प्रशासक अरूण जेटली के प्रति सम्मान दर्शाते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान हाथों पर काली पट्टी लगाई। जेटली का शनिवार को निधन हो गया। 
 
कोहली ने ट्वीट किया, 'जेटली के निधन की खबर सुनकर हैरानी और दुख हुआ। वह बेहतरीन व्यक्ति थे और हमेशा दूसरों की मदद को तत्पर रहते थे। 2006 में जब मेरे पिता का निधन हुआ था तो वह समय निकालकर मेरे घर आये थे और अपनी संवेदनायें व्यक्त की थीं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
 
भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। जेटली दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के प्रभावशाली अधिकारियों में शुमार रहे।
 
जेटली के काफी करीब रहे पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, 'पिता आपको बोलना सिखाते हैं लेकिन पिता तुल्य व्यक्ति आपको बातचीत करना सिखाता है। पिता आपको बोलना सिखाता है लेकिन पिता तुल्य व्यक्ति आपको आगे बढ़ना सिखाता है। पिता आपको नाम देता है लेकिन पिता तुल्य व्यक्ति आपको पहचान देता है। मेरे पिता तुल्य अरूण जेटली जी के निधन से मेरा एक हिस्सा उनके साथ चला गया।'
 
खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने ट्वीट किया, 'अरूण जेटली के निधन की खबर सुनकर काफी दुख हुआ। यह मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है। वह बेहतरीन वकील और शानदार सांसद थे। उन्हें हमेशा याद रखा जायेगा। उनके परिवार और समर्थकों को मेरी संवेदनायें।'
 
जब जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष थे, तब दिल्ली और आसपास के क्षेत्र से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके। गंभीर के अलावा वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, शिखर धवन और इशांत शर्मा ऐसे कुछ खिलाड़ी हैं जिन्होंने उनके कार्यकाल के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया।
 
जेटली क्रिकेट प्रशंसक थे और बीसीसीआई के अधिकारी भारतीय क्रिकेट के संबंध में कोई भी नीतिगत फैसला लेने से पहले उनकी सलाह लेते थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

अफगानिस्तान की दक्षिण अफ्रीका पर ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीत

रविंद्र जड़ेजा से क्यों होती है रविचंद्रन अश्विन को ईर्ष्या? क्या रैंकिंग है कारण?

ऋषभ पंत ने ठोका जोरदार शतक, फैंस ने कहा Comeback हो तो ऐसा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की

IND vs BAN : पंत और गिल के शतकों से भारत ने बांग्लादेश को 515 रन का लक्ष्य दिया

अरे इधर आएगा एक, धोनी की ही तरह बांग्लादेश की फील्डिंग चेंज करते हुए नजर आए ऋषभ पंत [Video Viral]

अगला लेख
More