न्यूजीलैंड से अपना 1600वां मैच खेलने उतरेगी टीम इंडिया

Webdunia
सोमवार, 21 जनवरी 2019 (16:42 IST)
नई दिल्ली। भारत न्यूजीलैंड दौरे में बुधवार को नेपियर में मेजबान टीम के खिलाफ जब पहला वनडे खेलने उतरेगा तो यह उसके क्रिकेट इतिहास का 1600वां मैच होगा। 
 
 
भारत ने 1932 में अपना क्रिकेट सफर शुरू किया था जो 87 वर्ष गुजर कर अब 1600 मैचों पर पहुंचने जा रहा है। भारत ने अब तक 533 टेस्ट, 956 वनडे और 110 ट्वंटी-20 खेले हैं। भारत पांच मैचों की सीरीज में पहले वनडे में उतरने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल कर लेगा। 
 
भारत इसके साथ ही कुल 1600 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाला तीसरा देश बन जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक कुल 1854 मैच और क्रिकेट के जन्मदाता इंग्लैंड ने 1833 मैच खेले हैं। 
 
भारत ने अपने 1599 मैचों में 713 जीते हैं, 615 हारे हैं, 11 टाई रहे हैं, 217 ड्रॉ रहे हैं और 43 में कोई परिणाम नहीं निकला है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड भी इस सीरीज का चौथा मैच खेलने के साथ ही अपने 1300 अंतर्राष्ट्रीय मैच पूरे कर लेगा। न्यूजीलैंड ने अब तक 1296 मैचों में 488 जीते हैं और 589 हारे हैं।

भारत ने न्यूजीलैंड में आखिरी बार वनडे सीरीज 2008-09 में जीती थी। तब भारत ने पांच मैचों की सीरीज पर 3-1 से कब्जा किया था। भारत को 2013-14 में न्यूजीलैंड दौरे में पांच मैचों की वनडे सीरीज में 0-4 से हार मिली थी।

भारत ने न्यूजीलैंड से हालांकि पिछली दो घरेलू वनडे जीती हैं। भारत ने 2016-17 में न्यूजीलैंड को 3-2 से और 2017-18 में 2-1 से हराया था। एकदिवसीय क्रिकेट में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवरआल 101 मैच खेले हैं जिनमें से उसने 51 जीते हैं, 44 हारे हैं, एक टाई रहा है और पांच में कोई परिणाम नहीं निकला है। 
 
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट और वनडे सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर न्यूजीलैंड पहुंची है। भारत ने दोनों सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More