Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तीसरा टी-20I: सूर्यकुमार और वैंकटेश की पारियों से भारत 184 रनों तक पहुंचा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Suryakumar Yadav
, रविवार, 20 फ़रवरी 2022 (20:37 IST)
खराब शुरुआत के बावजूद भी भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 175 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर लिया। यह सब मुमकिन हो पाया सूर्यकुमार यादव और वैंकटेश अय्यर की धुंआधार पारियों के कारण जिन्होंने आखिरी 5 ओवरों ने 86 रन बनाए।

एक समय भारत 93 रनों पर 4 विकेट गंवा चुका था और लगभग 6 ओवर बाकी थे। लेकिन सूर्यकुमार यादव और वैंकटेश अय्यर ने अंतिम ओवरों में इंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।भारत की जैसी शुरुआत हुई थी तो ऐसा लग रहा था कि आज भारत एक औसत स्कोर ही बना पाएगा लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत भारत ने लगभग उतने ही स्कोर तक पहुंच गया जितने दूसरे टी-20 में था।
Suryakumar Yadav

दोनों ने 41 गेंदो में 91 रनों की साझेदारी की। सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदो में 1 चौक और 7 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। वहीं वैंकटेश अय्यर ने 19 गेंदो में 4 चौके और 2 छक्के लगाए।

 श्रेयस अय्यर (25) और ईशान किशन (34) ने महज 32 गेंद में 50 से ज्यादा रन की भागीदारी निभा ली थी लेकिन दोनों अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और सात गेंद के अंदर आउट हो गये।

हेडन वाल्श (30 रन देकर एक विकेट) और रोस्टन चेज (23 रन देकर एक विकेट) की वेस्टइंडीज की स्पिन जोड़ी ने मध्य के ओवरों में शानदार गेंदबाजी की।

लेग स्पिनर वाल्श ने श्रेयस अय्यर को लांग ऑफ पर कैच आउट कराया जबकि चेज ने अगले ओवर में ईशान का विकेट झटका।

भारतीय बल्लेबाजी क्रम को नया लुक मिला जिसमें ईशान ने गायकवाड़ के साथ पारी का आगाज किया जबकि श्रेयस अय्यर तीसरे नंबर पर और कप्तान रोहित शर्मा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे।
Suryakumar Yadav

पिछले साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में पदार्पण करने के बाद महाराष्ट्र की ‘रन मशीन’ रूतुराज हालांकि आठ गेंद ही खेल सके, लेकिन उन्होंने गेंद को अच्छी तरह टाइम किया। पर ज्यादा देर तक नहीं टिक सके।

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 मेगा नीलामी में सबसे ज्यादा मंहगे बिके ईशान का पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने चौथे ओवर में रोमारियो शेपर्ड की चार गेंदों पर तीन चौके जमाये।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोहित शर्मा ने खुद की जगह ऋतुराज गायकवाड़ से कराई ओपनिंग, दोनों हुए सस्ते में आउट