Publish Date: Mon, 08 Jan 2018 (12:38 IST)
Updated Date: Mon, 08 Jan 2018 (12:40 IST)
सुरेश रैना इन दिनों क्रिकेट के मैदान में दिखाई नहीं दे रहे हैं। रैना के प्रशंसक चाहते हैं कि वे क्रिकेट में जल्द वापसी करें। लेकिन रैना इन दिनों अपने नए अवतार में दिखाई दे रहे हैं। रैना इन दिनों अपनी गायकी में व्यस्त चल रहे है।
हाल ही में रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे गाना गाते हुए नजर आ रहे है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियों को दो घंटे के अंदर 212,778 लोग देख चुके है और हजारों लोगों ने इसे शेयर किया है।
इस वीडियों में रैना सपनों के ननिहाल गाना गाते नजर आ रहा है। इस वीडियो में उनके साथ उनकी पत्नी प्रियंका भी नजर आ रही है। उनके इस गाने को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी रैना ने एक गाना 'तू मिली सब मिला और क्या मांगू' गाया था। उनके इस गाने को भी खूब तारीफ मिली थी।