Hanuman Chalisa

फिक्सिंग को पूरी तरह नियंत्रित नहीं किया जा सकता, लालच का कोई इलाज नहीं : गावस्कर

Webdunia
सोमवार, 23 सितम्बर 2019 (19:05 IST)
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग पर पूरी तरह से काबू पाना मुश्किल है, क्योंकि हमेशा कोई न कोई लालच में ऐसा करने के लिए तैयार रहेगा जिसका कोई इलाज नहीं है।
ALSO READ: धोनी नहीं, ऋषभ पंत हैं गावस्कर की पहली पसंद, जानिए क्या है कारण
तमिलनाडु प्रीमियर लीग से जुड़े खिलाड़ियों और अधिकारियों पर मैच फिक्सिंग में शामिल होने के आरोप लगने के बाद गावस्कर ने यह प्रतिक्रिया दी। इस मामले में जांच चल रही है। 'क्रिकबज वेबसाइट' ने गावस्कर के हवाले से कहा कि लालच ऐसी चीज है जिसमें शिक्षा, मार्गदर्शन, भ्रष्टाचाररोधी लोगों के साथ कितने भी सेमिनार कोई मदद नहीं करने वाले। लालच मानवीय चीज है। गावस्कर ने कथित तौर पर यह प्रतिक्रिया बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान दी।
ALSO READ: एशेज सीरीज में 774 रन बनाकर स्टीव स्मिथ ने गावस्कर की बराबरी की
उन्होंने कहा कि सर्वश्रेष्ठ समाज, सबसे विकसित समाज में भी अपराधी होते हैं। क्रिकेट में भी हमेशा ऐसे लोग रहेंगे, जो लालच से प्रभावित हो जाएंगे। कोई न कोई कारण उन्हें कुछ करने के लिए बाध्य कर सकता है। मुझे नहीं लगता कि यह ऐसी चीज है जिसे आप पूरी तरह से नियंत्रित कर सकते हैं। इस पूर्व महान बल्लेबाज ने हालांकि कहा कि अब यह संभव नहीं है कि आप गलत काम करके बच निकलें।
 
उन्होंने कहा कि मैं कल्पना कर सकता हूं कि कभी-कभी हालात को देखते हुए खिलाड़ी सोच सकता है कि मैं इससे बच निकलूंगा। लेकिन आप इससे बच नहीं सकते, क्योंकि टेलीविजन की कवरेज बहुत विस्तारित है, प्रत्येक पहलू कवर होता है। कुछ गलत करने पर आपका भंडाफोड़ हो जाएगा। गावस्कर ने हालांकि टीएनपीएल जैसी घरेलू लीग का समर्थन करते हुए कहा कि इससे नई प्रतिभा सामने आती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख