Hanuman Chalisa

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर न्यूजीलैंड में खाना खाने के लिए तरसे...

Webdunia
सोमवार, 28 जनवरी 2019 (17:49 IST)
माउंट माउंगानुइ। महान सुनील गावस्कर इन दिनों भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 वनडे मैचों की सीरीज के लिए हिन्दी क्रिकेट कमेंटरी के सिलसिले में यहां मौजूद हैं। सोमवार को तीसरे वनडे मैच के दौरान उन्होंने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि यहां मैं खाना खाने के लिए तरस गया हूं। कोई ढंग का होटल नहीं है, जहां पर कि जाकर मैं अपने पेट की भूख को शांत कर सकूं।
 
 
आकाश चोपड़ा के साथ जब वे तीसरे वनडे मैच का हाल बता रहे थे, तब बातों ही बातों में उन्होंने अपनी भूख की चर्चा छेड़ दी। दरअसल, मैच को कवर करने के लिए जो कैमरे काम कर रहे थे, उन्होंने मैदान के बाहर का एक स्थान बताया, जहां भीड़ थी। इस स्थान के बारे में आकाश ने खुलासा किया कि यहां पर 'इंडिया टुडे' नाम का एक होटल है, जहां पर भारतीय भोजन मिलता है। यही नहीं, यहां पर समोसा तक मिल जाया करता है।
 
इतना कहना था कि सुनील गावस्कर की भूख बढ़ गई। उन्होंने कहा कि मुझे बताना कि यह होटल किस जगह है, क्योंकि मैंने 2 दिनों से भूखा हूं और खाने के लिए तरस गया हूं। मैच के लिए मुझे यहां 1 घंटे पहले होटल छोड़ देना पड़ता है। स्टेडियम पहुंचता हूं तो पता चलता है कि खाना खत्म हो गया। माउंट माउंगानुइ के स्टेडियम में कॉफी मशीन भी नहीं है। जो चाय आती है, वो भी बहुत ठंडी रहती है।
 
गावस्कर का कहना था कि मैं सब लोगों से यही पूछ रहा हूं कि वो मुझे बताएं कि कहां भारतीय भोजन मिल सकता है? रविवार के दिन भी दिन मैंने थोड़ा मैक्सिकन खाना खाया लेकिन मेरी आत्मा तब तृप्त होगी, जब कोई मुझे भरपेट भारतीय भोजन कराए। मैं खाने के लिए न्यूजीलैंड में तरस-सा गया हूं। आकाश चोपड़ा से गावस्कर की भूख देखी नहीं गई और ब्रेक में वे 'इंडिया टुडे' नामक उस स्थान के लिए निकल पड़े, जहां भारतीय भोजन के साथ ही साथ समोसा भी मिलता है। (वेबदुनिया न्यूज)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख