Hanuman Chalisa

कमेंट्री बाक्स के दरवाजे का शीशा टूटा, गावस्कर, मांजरेकर बाल-बाल बचे

Webdunia
मंगलवार, 6 नवंबर 2018 (20:23 IST)
लखनऊ। पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहे अटल इकाना स्टेडियम में मंगलवार की शाम कमेंट्री बाक्स के दरवाजे का शीशा मैच शुरू होने से पांच मिनट पहले अचानक टूट गया और क्रिकेटर से कमेंटेटर बने सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।


मीडिया सेंटर के बगल में स्थित कमेंट्री बाक्स से शाम छह बज कर पचपन मिनट पर जोरदार धमाके की आवाज सुनकर मीडियाकर्मी वहां पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का शीशा टूटा पड़ा था और मांजरेकर दूर खड़े थे। मांजरेकर ने बाद में बताया कि वे सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है।

मांजरेकर ने कहा, कांच का एक दरवाजा ताश के पत्तों की तरह बिखर गया, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। सभी सुरक्षित हैं। मीडिया सेंटर में भी असुविधाओं के कारण पत्रकारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख