shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्टीवन स्मिथ हुए चोटिल, पीएसएल में खेलना संदिग्‍ध, सर्जरी की सलाह

Advertiesment
Steven Smith
कराची। ऑस्ट्रेलिया के निलंबित कप्तान स्टीवन स्मिथ का कोहनी में चोट लगने के कारण बांग्लादेश प्रीमियर लीग के बाद पाकिस्तान सुपर लीग में खेलना भी संदिग्ध है।


स्मिथ ने पीएसएल के छठी फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तान्स से यूएई में खेले जाने वाले मैचों के लिए करार किया है, लेकिन चोट के बाद उन्हें छह सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ पर गेंद से छेड़छाड के आरोप के बाद एक साल का प्रतिबंध लगाया था जो मार्च में खत्म होगा।

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कोमिला विक्टोरियन्स की ओर से खेलते हुए वे अपनी कोहनी को चोटिल कर बैठे। स्मिथ को कोहनी की सर्जरी की सलाह दी गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अर्जेंटीना, वेनेजुएला-चेक गणराज्य से खेलेगा दोस्ताना मैच