श्रीलंका सीरीज का अनुभव भारत में काम आया इंग्लैंड के बल्लेबाजों को

Webdunia
शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021 (19:26 IST)
इंग्लैंड ने हाल ही में श्रीलंका को उस के ही घर में 2-0 से पटखनी दी थी। यह सीरीज इसलिए भी जरूरी थी क्योंकि अगली सीरीज इंग्लैंड को भारत के खिलाफ ही खेलनी थी जो उपमहाद्वीप का हिस्सा है। 
 
बेन स्टोक्स को छोड़ दिया जाए तो श्रीलंका में ज्यादातर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को स्पिन खेलने का अभ्यास कर लिया। कहा तो यह जाता है कि श्रीलंका की पिचें भारत से ज्यादा स्पिन की मददगार हैं। वह तो लंका के स्पिनर इतने कुशल और अनुभवी नहीं है नहीं तो सीरीज का नतीजा कुछ और होता। 
 
बहरहाल श्रीलंका में खेलने का फायदा इंग्लैंड के बल्लेबाजों को भारत में भी दिखा। स्पिन गेंदबाजी के विरुद्ध कोई भी बल्लेबाज नहीं घबराया। आर अश्विन को रोर बर्न्स का विकेट मिला वह भी खराब शॉट खेलकर। बाकी सारे स्पिनर्स विकटों के लिए तरसते रह गए।
 
इंग्लैंड के लिए अच्छी बात यह रही की श्रीलंका के बाद उन्हें दो टेस्ट चेन्नई में खेलने थे। श्रीलंका और चेन्नई के मौसम की कंडीशन भी मिलती जुलती है। इससे देर तक गर्मी में रहने का अभ्यास भी हो गया। लंका का यह दौरा इंग्लैंड ने एक दम समय पर किया है। इस दौरे से इंग्लैंड की भारत में आधी समस्या (चेन्नई की चेपॉकपिच) सुलझ सकती है। तीसरा और चौथा टेस्ट अहमदाबाद में खेला जाना है।
 
सिर्फ बल्लेबाजों के लिए ही नहीं स्पिन की मददगार पिचों पर बेस और लीच ने 12 और 10 विकेट झटके थे। इससे दोनों ही स्पिनर का आत्मविश्वास बढ़ा होगा जो भारत में उच्च श्रेणी के बल्लेबाजों के खिलाफ कारगर साबित हो सकता है। (वेबदुनिया डेस्क)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More