आईपीएल 2021 की नीलामी के लिए 1097 खिलाड़ी हुए रजिस्टर्ड

Webdunia
शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021 (18:30 IST)
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सत्र के लिए 18 फरवरी को चेन्नई में होने जा रही नीलामी के लिए 1097 खिलाड़ियों को पंजीकृत किया गया है जिसमें 283 खिलाड़ी विदेशी हैं।
 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि आईपीएल नीलामी के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण चार फरवरी को समाप्त हुआ और 1097 पंजीकृत खिलाड़ियों में 814 भारतीय और 283 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। चेन्नई में नीलामी दोपहर तीन बजे से शुरु होगी। इन पंजीकृत खिलाड़ियों में 207 कैप्ड, 863 अनकैप्ड और 27 एसोसिएट खिलाड़ी हैं। इनमें 21 कैप्ड भारतीय खिलाड़ी, 186 कैप्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और 27 एसोसिएट खिलाड़ी शामिल हैं।
 
अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की संख्या 743 और अनकैप्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की संख्या 68 है। बीसीसीआई ने बताया कि यदि हर फ्रेंचाइजी को अपनी टीम में 25 खिलाड़ी रखने होंगे जो नीलामी में 22 विदेशियों सहित कुल 61 खिलाड़ी खरीदे जाएंगे।
 
विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा संख्या वेस्टइंडीज से है जिससे 56 खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे। ऑस्ट्रेलिया से 42, दक्षिण अफ्रीका से 38, श्रीलंका से 31, अफगानिस्तान से 30, न्यूजीलैंड से 29, इंग्लैंड से 21, बंगलादेश से पांच, आयरलैंड से दो, नेपाल से आठ, हॉलैंड से एक, स्कॉटलैंड से सात, यूएई से नौ, अमेरिका से दो और जिम्बाब्वे से दो खिलाड़ी नीलामी में शामिल हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More