दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी का भारत प्रेम, जीत के बाद बोले- जय श्रीराम...

Webdunia
मंगलवार, 25 जनवरी 2022 (12:19 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया तीनों ही वनडे मैच हार गई। इस जीत से उत्साहित एक दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने भगवान श्रीराम को याद किया। उन्होंने कहा कि यह कितनी अच्छी ‍सीरीज रही। टीम के लिए इससे ज्यादा गर्व की बात हो ही नहीं सकती है। जय श्रीराम...
 
दरअसल, यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि भारतवंशी केशव महाराज हैं। दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। जीत के जश्न वाली इन फोटो के कैप्शन में केशव लिखते हैं कि यह वाकई बहुत अच्छी सीरीज रही। हमें अगले टास्क के लिए रिचार्ज करने और तैयारी करने का समय मिल गया है। जय श्री राम...
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Keshav Maharaj (@keshavmaharaj16)

उल्लेखनीय है भारत जैसी मजबूत टीम को वनडे में क्लीन स्वीप करने का कमाल दक्षिण अफ्रीका की तुलनात्मक रूप से अनुभवहीन टीम ने किया है। दरअसल, एबी डिविलियर्स, हाशिम अमला, फाफ डुप्लेसिस और डेल स्टेन जैसे दिग्गजों के जाने के बाद टीम में ज्यादातर खिलाड़ी नए और कम अनुभव वाले हैं। 
 
यूपी मूल के हैं केशव के पूर्वज : केशव महाराज के पूर्वज उत्तर प्रदेश से दक्षिण अफ्रीका जा बसे थे, जबकि केशव महाराज का जन्म 7 फरवरी 1990 को डरबन में हुआ था। केशव के पिता आत्मानंद और दादा भी क्रिकेटर थे। केशव महाराज के पूर्वजों को 1874 में उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर से मजदूरी करने दक्षिण अफ्रीका लाया गया था। (फोटो : सोशल मीडिया)  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More