Publish Date: Sat, 09 Mar 2019 (15:06 IST)
Updated Date: Sat, 09 Mar 2019 (15:09 IST)
वेलिंगटन। बारिश के कारण न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट में लगातार दूसरे दिन कोई खेल नहीं हो सका।
पिछले दो दिन से हो रही बारिश बीच में लंबे समय के लिए रूकी और कवर हटा दिए गए थे। खिलाड़ी भी अभ्यास करते नजर आए लेकिन जैसे ही अंपायर पिच का निरीक्षण करने आए, बारिश फिर होने लगी।
बारिश नहीं रूकती है तो मैच रद्द किया जा सकता है। इससे पहले भी दो बार 1989 में पाकिस्तान और 1998 में भारत के खिलाफ ऐसा हो चुका है और वे दोनों टेस्ट डुनेडिन में हुए थे।