Publish Date: Sat, 22 Dec 2018 (15:49 IST)
Updated Date: Sat, 22 Dec 2018 (16:05 IST)
तिरूवनंतपुरम। भारतीय क्रिकेटर संजू वी सैमसन शनिवार को यहां कालेज की साथी और मित्र चारूलता से शादी के बंधन में बंध गए।
होटल में सुबह हुए इस समारोह में करीबी रिश्तेदार, परिवार के सदस्य और मित्र मौजूद थे। केरल रणजी टीम के सदस्य और इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रायल्स के इस 24 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल में चारूलता से पांच साल के लंबे संबंध की घोषणा की थी।
संजू ने पारंपरिक परिधान पीला कुर्ता और धोती जबकि चारूलता साड़ी और आभूषण पहने थे। दोस्तों और क्रिकेट टीम के सदस्यों के लिए शाम को भी एक कार्यक्रम आयोजित होगा।
संजू आईपीएल और चैम्पियंस लीग टी-20 में अर्द्धशतक जड़ने वाला सबसे युवा खिलाड़ी था। उसे आईपीएल 2013 में अधिकारिक आनलाइन वोटिंग में सत्र का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया था।
संजू ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पदार्पण किया था। (वार्ता) फोटो साभार ट्विटर