Publish Date: Sat, 08 Sep 2018 (11:48 IST)
Updated Date: Sat, 08 Sep 2018 (17:26 IST)
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर की बेटी सारा अपनी स्कूली पढ़ाई धीरूबाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से करने के बाद ग्रेजुएशन के लिए लंदन गई थीं। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन से अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है।
खबरों के मुताबिक सारा तेंदुलकर ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन से अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है। लंदन से अपने दीक्षांत समारोह की तस्वीरें शेयर करते हुए जब सारा ने कैप्शन लिखा, 'मैंने क्या किया?' तो यह तस्वीरें वायरल हो गईं। दीक्षांत समारोह में पापा सचिन और मां अंजलि भी मौजूद थीं। सारा को लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं।
सारा ने लंदन के यूनिवर्सिटी कॉलेज से मेडिसिन की पढ़ाई की है। उनकी मां भी एक डॉक्टर हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट पर कुछ ही घंटों में सारा की तस्वीर को करीब एक लाख लाइक मिल चुके हैं। उनके 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया