5 रनों से मुंबई को हराकर बैंगलोर पहुंची WIPL के फाइनल में

बेंगलुरु पांच रन से मुंबई को हराकर पहुंचा फाइनल में

WD Sports Desk
शनिवार, 16 मार्च 2024 (12:13 IST)
एलिस पेरी की 66 रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुक्रवार को विमेंस प्रीमियर लीग सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पांच रनों से हरा दिया है। इसी के साथ रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु डब्ल्यूपीएल के फाइनल में पहुंच गई है।

136 रनों के पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट लिये 27रन जोड़े। हेली मैथ्यूज 15 रन बनाकर आउट हुई। उसके बाद सातवें ओवर में पेरी ने यास्तिका भाटिया को 19 रन पर बोल्ड कर दिया। नेट साइवर-ब्रेंट 23 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 रनों की उपयोगी पारी खेली।

जीत के करीब संजीवन सजना एक रन, पूजा वस्त्रकर चार रन बनाकर आउट हुई। एमेलिया कर 27 रन पर नाबाद रही और अमनजोत कौर एक रन पर नाबाद रही। मुंबई इंडियंस निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 130 रन ही बना सकी और आखिरी ओवरों में जीता हुआ मैच पांच रन से हार गई। एक बार फिर बेंगलुरु की जीत में एलिस पेरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से श्रेयंका पाटिल ने दो विकेट लिये। एलिस पेरी, सोफी मोलिन्यू, जॉर्जिया वेयरहम और सोभना आशा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।इससे पहले एलिस पेरी की 66 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 136 रनों का लक्ष्य दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या

अगला लेख
More