Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा मैदान के साथ ही सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। रोहित शर्मा का एलियन डांस भी इन दिनों चर्चा में है।
रोहित शर्मा ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे एलियन वाला डांस करते नजर आ रहे हैं। दरअसल ये एलियन डांस काफी चर्चाओं में रहा है। सोशल मीडिया पर इस डांस का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें कई बड़ी हस्तियों ने यह डांस करते हुए अपने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे।