भारत मैच हारा तो कारण होगा ऋषभ पंत का यह गैर-जिम्मेदाराना शॉट (वीडियो)

Webdunia
गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (17:52 IST)
रबाड़ा ने पंत को पहली गेंद डाली जिस पर वह बीट हुए। इसके बाद दूसरी गेंद पंत के शरीर पर लगी और ग्लब्स पर टकराकर स्लिप्स की ओर गई। तीसरी गेंद पर पंत का धैर्य जवाब दे गया और आगे बढ़ कर रबाड़ा को शॉट मारना उन्हें महंगा पड़ गया।

ALSO READ: दूसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर, दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 122 रन तो भारत को 8 विकेट की दरकार

गेंद पंत के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी अपना काम कर चुके थे। पंत गुस्से से मैदान के बाहर गए लेकिन गलती से वह दक्षिण अफ्रीका के ड्रेसिंग रूम में ही घुस गए।

पंत के इस गैर जिम्मेदाराना शॉट की बहुत आलोचना हुई। कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि पंत को उनकी बल्लेबाजी करने के लिए टीम में रखा गया है क्योंकि विकेटकीपिंग तो साहा भी कर लेते हैं। अगर वो इस गेंद पर छक्का लगा भी देते तो खेल के समीकरण में कुछ खास फर्क नहीं पड़ता।

दिलचस्प बात यह थी कि रबाड़ा इससे पहले दो सेट बल्लेबाजों का विकेट ले चुके थे। अजिंक्य रहाणे 58 रन और चेतेश्वर पुजारा को 53 रनों पर वह चलता कर चुके थे। उन पर ही पंत ने आक्रामाक शॉट खेलने की सोची।

किसी और गेंदबाज पर उनका यह शॉट चौके या छक्के में तब्दील हो सकता था। लेकिन ऋषभ पंत तो माय वे और हाय वे के अंदाज से खेलते हैं।

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी उन्होंने ट्रैंट बोल्ट की गेंद पर ऐसा ही शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया था। उस वक्त भारत अगर 30 से 40 रन और बना लेता तो नतीजा कम से कम भारत की हार नहीं होता।

अब मैच बराबरी के मोड़ पर खड़ा है। या यह भी कहा जा सकती है कि मेजबान दक्षिण अफ्रीका आधे रन 2 विकेट खोकर बना चुका है। तो स्थिति मजबूत दक्षिण अफ्रीकी की कही जा सकती है। अगर पांचवे दिन भारत यह मैच हारता है तो एक बार फिर ऋषभ पंत का आउट होना टर्निंग प्वाइंट साबित होगा।(वेबदुनिया डेस्क)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More