Hanuman Chalisa

जडेजा नहीं खेलेंगे तीसरा टेस्ट, अक्षर पटेल टीम में

Webdunia
बुधवार, 9 अगस्त 2017 (11:13 IST)
कोलंबो। श्रीलंका के खिलाफ 12 अगस्त से शुरू हो रहे तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के लिए बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को रवीन्द्र जडेजा की जगह 12 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
 
बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने 12 अगस्त 2017 से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट के लिए रवीन्द्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया है। अक्षर भारत 'ए' टीम का हिस्सा थे जिसने मंगलवार रात दक्षिण अफ्रीका 'ए' को 7 विकेट से हराकर त्रिकोणीय श्रृंखला की ट्रॉफी अपने पास रखी।
 
जडेजा को 24 महीने के भीतर 6 डिमेरिट अंक होने के कारण तीसरे टेस्ट से निलंबित कर दिया गया। भारत ने पहले दोनों टेस्ट जीतकर श्रृंखला अपने नाम पहले ही कर ली है। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख