Publish Date: Fri, 15 Jan 2021 (15:43 IST)
Updated Date: Fri, 15 Jan 2021 (16:01 IST)
बॉर्डर गावस्कर सीरीज में पृथ्वी के खराब शो से तो सब क्रिकेट फैंस वाकिफ हो चुके हैं। ऐसी मुश्किल घड़ी में जब टीम को सहारे की जरूरत होती है पृथ्वी अब भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पहले तो पृथ्वी ने घटिया बल्लेबाजी से प्लेइंग 11 से अपना पत्ता कटवा लिया। फिर मैदान पर जब गेंद उनके पास आयी तो कैच टपका दिया और कप्तान से खरी खोटी सुनी।
आज पृथ्वी का खराब शो नहीं खराब थ्रो ट्विटर पर चर्चा में रहा। ब्रिस्बेन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दौरान पृथ्वी शॉ का चयन प्लेइंग 11 में उस स्थिती में भी नहीं हुआ जब आधा स्कॉड चोटिल है। इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कप्तान और कोच उनसे कितनी दूरी बनाए हुए हैं।
ब्रिस्बेन टेस्ट में पृथ्वी शॉ एक सब्सटिट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरे। उम्मीद थी कि बल्लेबाजी और कैचिंग में फ्लॉप होने के बाद ग्राउंड फील्डिंग तो वह ठीक करेंगे। लेकिन यहां भी वह लगभग टीम इंडिया का नुकसान कर ही चुके थे।
हुआ यूं, कि एक शॉट के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज दूसरा रन दौड़ रहे थे। पृथ्वी ने गेंद पर तेजी से लपका और पकड़ने के बाद थ्रो किया। उनका थ्रो विकेटकीपर पंत की ओर ना होकर रोहित शर्मा की ओर था।
रोहित शर्मा ने बमुश्किल पृथ्वी के खराब थ्रो से खुद का बचाव किया। वह तो भला हो गेंद गलत जगह नहीं लगी, नहीं तो रोहित शर्मा को भी स्ट्रेचर पर लेटाकर टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचा दिया जाता जो पहले से मिनी अस्पताल बना हुआ है।
इस वाक्ये के बाद पृथ्वी को ट्विटर पर एक बार फिर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ेगा।
कुछ ट्वीट्स तो इस तरफ इशारा कर रहे थे कि यह देखो पृथ्वी तो ऑस्ट्रेलया के लिए खेल रहे हैं।
ऐसे कई फनी ट्वीट्स देखने को मिले जिसे पढ़कर कोई भी अपना पेट पकड़कर हंस पड़े।
इससे पहले एडिलेड टेस्ट की दोनों पारियों में अपनी गिल्लियां गंवाने के बाद पृथ्वी की ट्विटर पर बहुत मजाक उड़ा था। इसके ठीक अगले दिन उन्होंने मार्नस लाबुशेन का आसान कैच छोड़ा और विराट का गुस्सा सहना पड़ा। अब या तो पृथ्वी का समय खराब चल रहा है या फिर पृथ्वी ही खराब खिलाड़ी है।(वेबदुनिया डेस्क)
webdunia
Publish Date: Fri, 15 Jan 2021 (15:43 IST)
Updated Date: Fri, 15 Jan 2021 (16:01 IST)