dipawali
✕

पूर्व खिलाड़ियों ने पर्थ पिच की आईसीसी रेटिंग की आलोचना की

Webdunia
शनिवार, 22 दिसंबर 2018 (13:01 IST)
मेलबर्न। पूर्व टेस्ट क्रिकेटरों मिशेल जानसन और माइकल वान ने पर्थ स्टेडियम की पिच को ‘औसत’ रेटिंग देने पर आईसीसी की निंदा की है।
 
 
मैच रैफरी रंजन मदुगले ने पर्थ की पिच को औसत करार दिया था जो टेस्ट मैदानों की पिच और आउटफील्ड के लिए सबसे खराब रेटिंग है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में इसी पिच पर भारत को 146 रन से हराया। 
 
जानसन ने ट्विटर पर लिखा, पिच में कोई खराबी नहीं थी। बल्ले और गेंद के बीच जंग देखकर अच्छा लगा। आम तौर पर बेजान सपाट पिचें देखने को मिलती है। मैं जानना चाहता हूं कि अच्छी पिच क्या होता है। उम्मीद है कि एमसीजी पर भी टेस्ट रोमांचक होगा। 
 
वान ने ट्वीट किया, और फिर वे हैरान होते हैं कि टेस्ट क्रिकेट खराब दौर से क्यो जूझ रहा है। यह बेहतरीन पिच थी जिस पर सभी को मदद मिली। इस तरह की और पिचें होनी चाहिए। 
 
जानसन ने लिखा, असमान उछाल अक्सर देखने को मिलता है जब पिच टूटती है। क्या यह उस पिच से अलग है जहां गेंद एक मीटर या ज्यादा स्पिन लेती है और नीची रहती है। 
 
पर्थ की पिच पर इतना उछाल था कि मोहम्मद शमी की गेंद ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच के दाहिने दस्ताने पर लगी और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख