Hanuman Chalisa

शारजील ने पीसीबी पंचाट पर लगाए ये आरोप

Webdunia
गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (15:16 IST)
कराची। प्रतिबंधित पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज शारजील खान ने कहा कि पीसीबी पंचाट ने पाकिस्तान सुपर लीग स्पॉट फिक्सिंग मामले में उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया। हालांकि बोर्ड ने इस दावे को खारिज कर दिया।
 
बोर्ड ने कहा कि शारजील सहानुभूति हासिल करने के लिए यह चाल चल रहा है। करीब 10 महीनों में पहली बार मीडिया से बातचीत करते हुए शारजील ने दावा किया कि पीसीबी भ्रष्टाचार रोधी पंचाट ने उन पर जो पांच साल का प्रतिबंध लगाया है, वह अनुचित है और वह अब अदालत में इस प्रतिबंध के खिलाफ अपील करेंगे।
 
शारजील ने कहा कि मैं अल्लाह की कसम खाकर कहता हूं कि मैं निर्दोष हूं और मैं स्पॉट फिक्स करने की पेशकश स्वीकार नहीं की। मैंने इस पूरे मामले में पीसीबी का पूरा सहयोग किया और मुझे उनसे न्याय की उम्मीद थी, लेकिन मैं कहूंगा कि पीसीबी पंचाट ने मुझे इस मामले में फंसाने की कोशिश कर गलत किया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख