Daily Horoscope
✕

पीसीबी ने फिक्सिंग वीडियो में दिखाए गए रजा के खिलाफ जांच शुरू की

Webdunia
सोमवार, 28 मई 2018 (18:15 IST)
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उस वीडियो के तथ्यों की जांच शुरू कर दी है जिसमें उसके टेस्ट खिलाड़ी हसन रजा को भारतीय मूल के खिलाड़ी के साथ दिखाया गया है, जो एक अंडरकवर रिपोर्टर के साथ कथित तौर पर मैच फिक्सिंग करार को लेकर बात कर रहा है। 
 
पीसीबी ने कहा कि उसकी भ्रष्टाचार निरोधक इकाई रजा की भ्रष्ट गतिविधियों में कथित संलिप्तता से संबंधित रिपोर्टों की समीक्षा करने की प्रक्रिया में है। पीसीबी ने बयान में कहा कि सभी प्रासंगिक सबूतों को इकट्ठा करने और समीक्षा करने के बाद अगर जरूरी हुआ तो उचित कार्रवाई की जाएगी। 
 
रजा को अल जजीरा के कथित स्पॉट फिक्सिंग स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो में दिखाया गया है तथाइसके बाद पीसीबी का बयान आया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख