टेस्ट का तोहफा टी-20 में मिला, पंत और रहाणे को दिल्ली ने किया रिटेन

Webdunia
बुधवार, 20 जनवरी 2021 (22:53 IST)
दिल्ली:दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर, बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को रिटेन किया है।
 
दिल्ली आईपीएल 2020 के सत्र में पहली बार फाइनल में पहुंचा था लेकिन मुंबई इंडियंस के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली ने तीन विदेशी और दो भारतीय सहित कुल पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया है। एलेक्स कैरी के रिलीज होने से फिलहाल टीम में पंत एकमात्र विकेटकीपर हैं।

गौरतलब है कि ऋषभ पंत ने हाल ही में बॉर्डर गावस्कर सीरीज के अंतिम दिन टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी। टेस्ट में उन्होंने इतनी तेजी से रन बनाए तो आईपीएल में पंत क्या करेंगे , यही सोच कर फ्रेंचाइजी ने उन्हें रीटेन किया है।

वहीं इस सीरीज के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे को भी इस सीरीज का फायदा मिला है और वह रीटेन किए गए हैं। उनका आईपीएल 2020 उतना अच्छा नहीं गया था। 
 
रिलीज खिलाड़ी: एलेक्स कैरी, कीमो पॉल, संदीप लैमीछाने, तुषार देशपांडे, मोहित शर्मा और जैसन रॉय
 
रिटेन खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्या रहाणे, अमित मिश्रा, आवेश खान, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, इशांत शर्मा, कैगिसो रबादा, पृथ्वी शॉ, रविचंद्रन अश्विन, रिषभ पंत, शिखर धवन, ललित यादव, मार्कस स्टोयनिस, शिमरॉन हेत्मायेर, डेनियल सैम और एनरिच नॉर्त्जे।
 
शेष राशि: 12.8 करोड़ रुपये
 
रिक्त स्थान: 6 (2 विदेशी)
 
(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगले महीने इन दो मैदानों पर इंग्लैंड खेलेगी पाकिस्तान से 3 टेस्ट मैच

अगला लेख
More