Hanuman Chalisa

भुगतान विवाद के बाद युगांडा में फंसे शीर्ष पाकिस्तानी क्रिकेटर

Webdunia
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017 (15:10 IST)
कराची। पाकिस्तान के करीब 20 क्रिकेटर एक टी-20 लीग के आयोजक के साथ भुगतान विवाद को लेकर युगांडा में फंस गए हैं जिनमें सईद अजमल, यासिर हमीद और इमरान फरहत शामिल हैं।
 
ये खिलाड़ी पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अनुमति से युगांडा के कंपाला में टी-20 लीग खेलने गए थे। कंपाला पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि आयोजकों ने यह कहकर पैसा देने से इंकार कर दिया कि लीग के प्रमुख प्रायोजक ने हाथ खींच लिए हैं।
 
एक खिलाड़ी ने कहा कि हमें तब बताया गया कि मुख्य प्रायोजक के पीछे हटने के कारण हमें पैसा नहीं मिलेगा। हम तुरंत लौटना चाहते थे लेकिन हवाई अड्डे पर पहुंचने पर हमें बताया गया कि आयोजकों ने उस ट्रैवल एजेंसी को भी पैसे नहीं दिए हैं जिसने टिकट जारी किए हैं तो हमें होटल लौटना पड़ा।
 
खिलाड़ियों ने कहा कि उन्होंने पीसीबी और पाकिस्तान दूतावास से संपर्क किया और अब वे स्वदेश लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि हम शनिवार तक पाकिस्तान पहुंच जाएंगे। यह बहुत खराब अनुभव रहा और पैसा कमाने की बजाय हमें अपनी जेब से पैसा देना पड़ा है। पीसीबी ने एक बयान में कहा कि वह मामले की जांच कर रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख