पाकिस्तान के बल्लेबाज जमशेद को स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में 17 महीने की जेल

Webdunia
शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (18:47 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बल्लेबाज नासीर जमशेद को स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में 17 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। 
 
जमशेद को ब्रिटिश के नागरिक युसूफ अनवर और मोहम्मद इजाज के साथ साजिश रचने के आरोप में राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) ने गिरफ्तार किया था। जमशेद को 17 महीने, अनवर को 40 महीने और इजाज को 30 महीनों की सजा सुनाई गई है। 
 
जमशेद पर फरवरी 2018 में दुबई में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जलमी के बीच मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन नहीं करने के लिए उकसाने का आरोप साबित हुआ है। इन तीनों लोगों ने अपना जुर्म स्वीकार किया था जिसके बाद इन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जमशेद पर पीएसएल में खिलाड़ियों को स्पाट फिक्सिंग के लिए उकसाने का भी आरोप था। 
 
उन्होंने शरजील खान को इस्लामाबाद टीम के लिए दूसरे ओवर में 2 डॉट गेंद फेंकने के लिए कहा था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हालांकि शरजील पर इसके लिए 5 वर्षों का प्रतिबंध लगा दिया था। 
 
इससे पहले पीसीबी की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने जांच के बाद जमशेद पर 10 वर्षों का प्रतिबंध लगाया था। जमशेद ने पाकिस्तान के लिए 2 टेस्ट, 48 वनडे और 18 टी-20 मुकाबले खेले हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More