Publish Date: Fri, 10 May 2019 (18:39 IST)
Updated Date: Fri, 10 May 2019 (18:55 IST)
पेरिस। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) क्लब के ब्राजीली स्टार नेमार पर फ्रेंच कप के सम्मान समारोह के दौरान एक प्रशंसक के साथ झड़प के चलते फ्रेंच फुटबॉल संघ ने 3 मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है।
27 अप्रैल को फ्रेंच कप के फाइनल मुकाबले में पीएसजी को रेनेज से पेनल्टी शूट आउट में हार झेलनी पड़ी थी। नेमार सम्मान समारोह के दौरान जब मेडल लेने के लिए जा रहे थे तो उन्होंने एक प्रशंसक के चेहरे पर घूंसा मार दिया था।
फ्रेंच फुटबॉल संघ की समिति ने गुरुवार को एक बैठक के बाद नेमार की इस हरकत पर यह निर्णय लिया। प्रतिबंध अगले सोमवार से लागू होगा जिसके कारण वह इस सीजन के अंतिम दो राउंड में नहीं खेल सकेंगे और 3 अगस्त को फ्रेंच सुपर कप में रेनेज के खिलाफ मुकाबला भी नहीं खेल पाएंगे। हालांकि शनिवार को एंगर्स के खिलाफ मैच में खेल पाएंगे।
नेमार इससे पहले यूएफा लीग में रेफरी को अपशब्द कहने के चलते तीन मैचों का प्रतिबंध झेल चुके हैं। फ्रेंच मीडिया के अनुसार उन्होंने यूरोपियन फुटबॉल समिति के निर्णय के खिलाफ अपील की है।
webdunia
Publish Date: Fri, 10 May 2019 (18:39 IST)
Updated Date: Fri, 10 May 2019 (18:55 IST)