Hanuman Chalisa

भारत के कलाई के स्पिनरों को संभलकर खेलना होगा : मैकेंजी

Webdunia
शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (14:54 IST)
डरबन। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर नील मैकेंजी ने कहा कि भारत को वनडे श्रृंखला में चुनौती देने के लिए मेजबान बल्लेबाजों को उनके कलाई के स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को संभलकर खेलना होगा। यादव और चहल ने पहले वनडे में मिलकर 5 विकेट लिए जिससे दक्षिण अफ्रीकी टीम 8 विकेट पर 269 रन ही बना सकी। भारत ने पहला मैच 6 विकेट से जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। 
 
मैकेंजी ने कहा कि आपको पता है कि डरबन पर कितना स्कोर बनाना चाहिए। लगातार विकेट गिरने से भी दक्षिण अफ्रीका का नुकसान हुआ। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने उम्दा गेंदबाजी की तथा मेजबान बल्लेबाज स्पिनरों का सामना करने में सक्षम हैं। 
 
उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने कई लेग स्पिनरों का सामना किया है। उन्हें अपना होमवर्क पक्का करना होगा और कलाई के इन स्पिनरों का बखूबी सामना करना होगा। दूसरा वनडे रविवार को सेंचुरियन में खेला जाएगा। मैकेंजी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका धीमी शुरुआत करने के लिए जाना जाता है। वे विश्व कप से पहले अलग-अलग लोगों को मौका देना चाहते हैं ताकि सभी विकल्पों को आजमाया जा सके। वे अभी भी दुनिया की नंबर 1 टीम हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख