Hanuman Chalisa

सुरक्षा चक्र तोड़कर धोनी से मिलने पहुंचा दर्शक, माही ने भी खूब झकाया...

Webdunia
मंगलवार, 5 मार्च 2019 (23:07 IST)
नागपुर। महेंद्र सिंह धोनी का विकेटों के बीच दौड़ में कोई सानी नहीं और मंगलवार को उनकी यह तेजी मैदान पर तब काम आई, जब उन्होंने एक प्रशंसक को चकमा देने की कोशिश की जो सुरक्षा चक्र तोड़कर इस पूर्व कप्तान को गले लगाने के लिए मैदान पर पहुंच गया था। धोनी ने इस व्यक्ति को गले लगाया लेकिन इससे पहले उन्होंने उसे काफी दौड़ाया। 
 
दूसरे वनडे के दौरान आस्ट्रेलियाई पारी शुरू होने पर यह 37 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज विकेट के पीछे खड़ा था, तभी एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर आ गया और उसने धोनी को गले लगाने की कोशिश की। 
 
धोनी ने मुस्कराते हुए कुछ समय तक उस प्रशंसक को दौड़ाया और इस बीच भारतीय टीम के उनके साथी इस क्षण का आनंद लेते रहे। प्रशंसक भी धोनी के पीछे दौड़ता रहा और आखिर में उन्हें गले लगाने में सफल रहा। इस प्रशंसक ने धोनी के पांव भी छुए और आखिर में सुरक्षाकर्मी उसे पकड़कर बाहर ले आए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख