dharma sangrah
✕

मुरलीधरन ने स्टॉक बाल करने की सलाह दी : नदीम

Webdunia
शनिवार, 30 मार्च 2019 (22:09 IST)
नई दिल्ली। झारखंड के स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम की खासियत रनों पर अंकुश लगाकर बल्लेबाजों को हताश करने की है और आईपीएल में उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के कोच मुथैया मुरलीधरन ने उन्हें अपने स्टॉक बॉल के साथ बने रहने की सलाह दी है।
 
बाएं हाथ का यह गेंदबाज भारत 'ए' टीम का नियमित सदस्य है, जो आईपीएल में भी काफी सफल रहा है। लंबे समय तक दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) टीम का सदस्य रहे नदीम अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे है।
 
नदीम ने कहा कि मुरलीधरन की देखरेख में प्रशिक्षण करना बहुत अच्छा रहा है। मैंने उनके मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखा है। मैं अपनी गेंदबाजी में उसे लागू कर रहा हूं। उसने मुझे अपनी स्टॉक बॉल (दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए बाहर निकलने वाली गेंद) के साथ बने रहने की सलाह दी।
 
विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ 10 रन देकर 8 विकेट चटका कर रिकॉर्ड बनने वाले 29 साल के इस गेंदबाज का चयन विंडीज के खिलाफ श्रंखला के लिए भारतीय टी-20 टीम में भी हुआ लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।
 
नदीम ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के लिए चुने जाने पर मुझे खुशी हुई। यह मेरे लिए बड़ी बात है। इससे मुझे और अच्छा प्रदर्शन करने का हौसला मिलेगा। शायद अगली बार खेलने का भी मौका मिले। सीमित ओवरों के खेल में पिछले कुछ समय से कलाई के स्पिनरों का दबदबा रहा है लेकिन नदीम का मानना है कि किसी भी गेंदबाज के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है।
 
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस बात से फर्क पड़ता है कि कोई कलाई का स्पिनर है या अंगुली का। अगर आपके प्रदर्शन में निरंतरता है तो आपको मौका मिलेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख