Publish Date: Mon, 25 Feb 2019 (23:35 IST)
Updated Date: Tue, 26 Feb 2019 (00:00 IST)
इंदौर। युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की शानदार बल्लेबाजी से मुंबई ने सोमवार को यहां गोवा को 6 विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप 'सी' में लगातार चौथी जीत दर्ज की। इससे पहले मुंबई ने सिक्किम, पंजाब और मध्यप्रदेश को हराया था।
मुंबई ने शॉ के 47 गेंदों पर बनाए गए 71 रनों की मदद से 10 गेंदें शेष रहते हुए 141 रनों का लक्ष्य 4 विकेट गंवाकर हासिल किया। अजिंक्य रहाणे ने 31 रनों का योगदान दिया। इससे पहले गोवा ने 4 विकेट पर 140 रन बनाए थे। उसकी तरफ से अमोघ देसाई ने 38 रन बनाए।
ग्रुप 'सी' में रेलवे ने मध्यप्रदेश को 5 विकेट से हराया। मध्यप्रदेश ने नमन ओझा के 74 रनों की मदद से 6 विकेट पर 159 रन बनाए। रेलवे ने पीएस सिंह (61) के अर्द्धशतक की मदद से 5 विकेट पर 161 रन बनाकर जीत दर्ज की।
सौराष्ट्र ने चेतेश्वर पुजारा के नाबाद 39 रनों की मदद से सिक्किम को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी जबकि विदर्भ ने राजस्थान को 44 रन से हराया।
webdunia
Publish Date: Mon, 25 Feb 2019 (23:35 IST)
Updated Date: Tue, 26 Feb 2019 (00:00 IST)