मुंबई इंडियन्स के क्रिकेट संचालन निदेशक बने जहीर

Webdunia
मंगलवार, 18 दिसंबर 2018 (19:16 IST)
मुंबई। तीन बार के इंडियन प्रीमियर लीग चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने मंगलवार को भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को क्रिकेट संचालन निदेशक नियुक्त किया।
 
 
फ्रेंचाइजी ने अपनी वेबसाइट पर इसकी घोषणा की। जहीर 2009, 2010 और 2014 आईपीएल सत्र में मुंबई इंडियन्स की टीम का हिस्सा थे। जहीर ने फ्रेंचाइजी के लिए 30 मैचों में 29 विकेट हासिल किए। 
 
जहीर ने ट्विटर पर लिखा कि मुंबई इंडियन्स के साथ दोबारा जुड़ना खुशी की बात है। बाएं हाथ के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने ट्वीट किया, मुंबई इंडियन्स टीम के साथ अपने शहर लौटना पूर्ण खुशी देने वाला है।

रोहित शर्मा और मुंबई इंडियन्स पल्टन के साथ को लेकर बेताब हूं। सत्र के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकता।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

रावलपिंडी में दफन हुआ पाकिस्तान क्रिकेट, फैंस का गुस्सा फूटा नामी खिलाड़ियों पर

मीठे से की तौबा, रतजगे भी किये, सुमित के स्वर्ण के पीछे बलिदानों की दास्तां (Video)

BANvsPAK टेस्ट सीरीज में पाक का सूपड़ा साफ होने के बाद गुस्से में यह पूर्व क्रिकेटर्स

2009 में ट्रेन दुर्घटना में खोया पैर, महीनों रहा बिस्तर पर, IITian ने अब जीता गोल्ड

बांग्लादेश से घर पर शर्मसार होने के बाद यह कहा पाकिस्तानी कप्तान ने (Video)

सभी देखें

नवीनतम

चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए कितना तैयार है पाकिस्तान, इस महीने ICC करेगा दौरा

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

बांग्लादेश दौरा देगा लोकेश राहुल के करियर को संजीवनी बूटी

ये दो न्यूजीलैंड की खिलाड़ी 9वीं बार खेलेंगी महिला T20I World Cup में

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

अगला लेख
More