Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोहम्मद आमिर कोरोना वायरस परीक्षण में नेगेटिव, इंग्लैंड में पाकिस्तान टीम से जुड़े

Advertiesment
Mohammad amir
डर्बी। ब्रिटेन में आने पर लगातार 2 कोरोना वायरस परीक्षण में नेगेटिव पाए जाने के बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर यहां पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को पुष्टि की कि आमिर अनिवार्य समय क्वारंटाइन में बिताने के बाद टीम से जुड़ गए हैं। क्वारंटाइन के दौरान वे 2 बार कोरोना वायरस नेगेटिव पाए गए।
पीसीबी ने अपनी वेबसाइट पर बयान में कहा कि आमिर 24 जुलाई को लाहौर से इंग्लैंड के लिए रवाना हुआ था और ब्रिटेन की सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार 5 दिन तक क्वारंटाइन में रहा और इस दौरान वह 2 बार परीक्षण में नेगेटिव पाया गया।
 
टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके आमिर इंग्लैंड के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की श्रृंखला में खेलेंगे, जो 28 अगस्त से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेली जाएगी। पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत मैनचेस्टर में 5 अगस्त से 3 टेस्ट मैचों की श्रृंखला के साथ होगी।
 
पीसीबी ने साथ ही पुष्टि की है कि पहले पॉजिटिव पाए गए तेज गेंदबाज हारिस राऊफ अब नेगेटिव पाए गए हैं और उनके जल्द ही इंग्लैंड में बाकी टीम से जुड़ने की उम्मीद है। क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि तेज गेंदबाज हारिस राऊफ दूसरे कोविड-19 परीक्षण में भी नेगेटिव आया है और इंग्लैंड में टीम से जुड़ने का पात्र है। नियमों के अनुसार सोमवार और बुधवार को उसका परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि उसके इस सप्ताहांत रवाना होने की उम्मीद है। समय आने पर उसकी यात्रा की योजना साझा की जाएगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इयोन मोर्गन ने किया खुलासा, इस तरह मिली इंग्लैंड के खिलाड़ियों को IPL-2019 में खेलने की स्वीकृति




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi