Hanuman Chalisa

मिशेल मार्श बीमार होने के कारण पहले वनडे से बाहर, टर्नर टीम में शामिल

Webdunia
गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (15:19 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल मार्श बीमार होने के कारण भारत के खिलाफ पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाएगे इसलिए घरेलू टीम ने अनकैप खिलाड़ी एशटन टर्नर को उनके कवर के तौर पर टीम में शामिल किया। 
 
 
मार्श ने पेट संबंधित समस्या के कारण पिछले दो दिन अस्पताल में बिताए। कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि मार्श भारत के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले पहले वनडे में नहीं खेलेंगे और एडिलेड में 15 जनवरी और मेलबर्न में 18 जनवरी को होने वाले आगामी दो मैचों से पहले उनकी स्थिति का जायजा लिया जाएगा। 
 
लैंगर ने कहा कि 25 साल के टर्नर बिग बैश लीग में अच्छी फार्म में हैं और उन्हें कवर के तौर पर टीम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने 2017 में तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख